लाइव न्यूज़ :

मप्र: जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल समाप्त

By भाषा | Updated: June 7, 2021 14:26 IST

Open in App

भोपाल, सात जून कोरोना महामारी के बीच मध्यप्रदेश में पिछले सात दिनों से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को सरकार से बातचीत के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विश्वास सारंग से चर्चा की और प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने के बारे में लिखित आदेश जारी करने की मांग की। मध्यप्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों के तीन हजार से अधिक जूनियर डॉक्टर मानदेय बढ़ाने सहित अपनी छह मांगों को लेकर 31 मई, सोमवार से हड़ताल कर रहे थे।

मप्र जूडा के अध्यक्ष अरविंद मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ सारंग जी से मुलाकात के बाद हमने अपना विरोध समाप्त कर दिया है।’’ वहीं इस विषय पर सारंग ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ उन्होंने बिना शर्त अपनी हड़ताल खत्म कर दी हैं।’’

जूनियर डॉक्टर्स ने 7 जून, सोमवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। वहीं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय इस मामले में एक याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई करने वाला है। इससे पहले तीन जून को उच्च न्यायालय ने जूडा की हड़ताल को अवैध करार देते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर काम पर लौटने को कहा था। इससे पहले सारंग ने पीटीआई को बताया था कि प्रदेश सरकार पहले ही मूल्य सूचकांक के आधार पर मानदेय में 17 प्रतिशत वृद्धि देने पर सहमत थी।

भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि जूडा की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इससे पहले भी जूनियर डॉक्टर छह मई को हड़ताल पर चले गये थे लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के कुछ घंटों के बाद वे फिर से काम पर आ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह