लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने कहा-ट्रंप द्वारा PM मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' कहे जाने पर जिसे गर्व नहीं, वह भारतीय नहीं

By भाषा | Updated: September 25, 2019 16:33 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी की खूब सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि भारत पहले काफी अस्थिर था। वहां काफी मतभेद, लड़ाई थी, लेकिन वह (मोदी) सभी को साथ लेकर आए। जैसे कि एक पिता करता है। शायद वह ‘फादर ऑफ इंडिया’ (भारत का पिता) हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी की खूब सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि भारत पहले काफी अस्थिर था।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि खुद को भारतीय नहीं मानने वाला ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भारत का पिता’ कहे जाने पर गर्व महसूस नहीं करेगा। डाक विभाग में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) सुधारों की शुरुआत किए जाने संबंधी कार्यक्रम से इतर सिंह ने कहा कि भारत का सम्मान आज जिस ढंग से किया जा रहा है, वह विगत में दुर्लभ था।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘जो लोग विदेश में रहते हैं, उन्हें आज भारतीय होने पर गर्व है। यह प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और उनकी व्यक्तिगत पहुंच की वजह से हो रहा है।’’ ट्रंप द्वारा मोदी को ‘भारत का पिता’ कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए ऐसा शब्द नहीं सुना है।

सिंह ने कहा, ‘‘यदि अमेरिका या इसके राष्ट्रपति की ओर से कोई निष्पक्ष और साहसिक बयान आता है तो मुझे लगता है कि हर भारतीय को गर्व महसूस होना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से जुड़ा हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भारतीय प्रधानमंत्री या विश्व के किसी अन्य नेता की प्रशंसा इस तरह के शब्दों से की है। यदि किसी को इस पर गर्व नहीं है तो हो सकता है कि वह खुद को भारतीय न मानता हो।’’

कुछ कांग्रेस नेताओं के यह कहने पर कि केवल एक ही राष्ट्रपिता हो सकता है, सिंह ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ट्रम्प से जिरह करनी होगी। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘जहां तक आतंकवाद और इस बुराई को बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका की बात है, तो जो विदेशी देश आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता की भारत की बात को नहीं मानते थे, वे आज इसे स्वीकार कर रहे हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।’’

ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी की खूब सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि भारत पहले काफी अस्थिर था। वहां काफी मतभेद, लड़ाई थी, लेकिन वह (मोदी) सभी को साथ लेकर आए। जैसे कि एक पिता करता है। शायद वह ‘फादर ऑफ इंडिया’ (भारत का पिता) हैं।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया