लाइव न्यूज़ :

‘एमपी’ गजब तो है, देश का गौरव भी है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:03 IST

Open in App

भोपाल, छह अक्टूबर मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के विज्ञापन की टैग लाइन ‘‘एमपी अजब है, सबसे गजब है’’ को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एमपी (मध्य प्रदेश) गजब तो है, देश का गौरव भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में गति भी है, विकास की ललक भी।

राज्य के हरदा जिले में स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यक्रम के ऑनलाइन संबोधन में कहा, ‘‘अब हम टीवी पर तो देखते ही हैं कि एमपी है, तो गजब है और एमपी गजब तो ही, एमपी देश का गौरव भी है। एमपी में गति भी है और एमपी में विकास की ललक भी।’’

केंद्र की कल्याण योजनाओं को लागू करने में गति और उत्साह के लिए भाजपा शासित मध्य प्रदेश की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘लोगों के हित में कोई योजना बनते ही, मध्य प्रदेश में उस योजना को जमीन पर उतारने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाता है। ये जब-जब मैं सुनता हूं, जब-जब मैं देखता हूं, मुझे बहुत आनंद आता है, बहुत अच्छा लगता है और मेरे साथी इतना बढ़िया काम करते हैं, यह अपने आप में मेरे लिए संतोष का विषय होता है।’’

मोदी ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का स्पष्ट तौर पर स्वामित्व देने वाली ‘‘स्वामित्व योजना’’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना को लागू करने में मध्य प्रदेश ने इसमें भी अपने चिर-परिचित अंदाज में तेज गति से काम किया है और मध्य प्रदेश इसके लिए बधाई का पात्र है। आज प्रदेश के तीन हजार गांवों के एक लाख 70 हजार से अधिक परिवारों को मिला संपत्ति का अधिकार कार्ड उनकी समृद्धि का साधन बनेगा। यह लोग डिजी लाकर्स की मदद से अपना संपत्ति कार्ड मोबाइल पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस गति से मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मेरा विश्वास है कि जल्द ही राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों का अधिकार अभिलेख अवश्य मिल जाएगें।’’

उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में भूमि रिकार्ड के डिजिटलीकरण के लिए प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सभी क्षेत्रों में मध्य प्रदेश देश में एक अग्रणी राज्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो