लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी के मौत से दुखी शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर लेटा रहा दो घंटे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 20, 2018 23:37 IST

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन  93 साल में  18 अगस्त की शाम को हुआ।

Open in App

इंदौर: 20 अगस्त:मध्य प्रदेश इंदौर में एक युवक आत्महत्या की नियत से रेलवे पटरी पर जा कर लेट गया। पुलिस ने उसे समय रहते बचा लिया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी की मुत्यु से वह काफी दुखी था इसलिए जान देना चाहता था।

पुलिस के मुताबिक युवक का नाम सचिन पंवार है। जो 36 साल का है। गांवों वालों ने पुलिस को बताया कि वह मनोरोगी है। मामला हीरा नगर इलाके का है। सचिन पंवार युवक रेल की पटरी पर अपनी जान देने के इरादे से लेट गया था।  करीब वह दो घंटे तक रेल पटरी पर लेटा रहा था। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस फौरन पहुंची। पूछताछ में उसने बताया देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की मृत्यु के बाद से वह काफी हताश था। इस लिए वह भी अपनी जान देने के लिए पटरी पर लेटा था मगर कोई जा रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक की मानसिक अवस्था ठीक नही है।

बता दें कि सोमवार को पूर्व-प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी याद में राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में बीजेपी और गैर बीजेपी दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने वाजपेयी जी को अपने-अपने तरीके से याद किया और उनसे जुड़ी घटनाओं को भी साझा किया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन  93 साल में  18 अगस्त की शाम को हुआ। 93 वर्षीय दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह