लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Madhya Pradesh: इंदौर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत, मृतकों का आंकड़ा 68 पहुंचा

By भाषा | Updated: April 30, 2020 10:52 IST

कोरोना वायरस से मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 और लोगों की मौत हो गई है। जिले में इस वायरस के संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 68 पहुंच गयी है। कोरोना वायरस से संक्रमित सेलोगों की तादाद 1,466 से बढ़कर 1,485 पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है।जिले में इस वायरस के संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 68 पहुंच गयी है।

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में इस वायरस के संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 68 पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये 40, 64 और 69 वर्ष के पुरुषों की मौत शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले 12 दिन के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19 और मरीज मिलने के बाद जिले में इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,466 से बढ़कर 1,485 पहुंच गयी है। जड़िया ने कहा, "जिले में कोरोना वायरस के नये मरीजों की तादाद में कमी आनी शुरू हो गयी है।

हमें उम्मीद है कि अगले 15 दिन के भीतर इस महामारी की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित हो जायेगी।" ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि बृहस्पतिवार सुबह तक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.58 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने बाद, प्रशासन ने 25 मार्च से शहर की सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया