लाइव न्यूज़ :

मप्र : भोपाल में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव लेकर थाने पहुंची

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:14 IST

Open in App

भोपाल, सात दिसंबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 34 वर्षीय एक महिला ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी के साथ मिलकर अपने 40 वर्षीय पति की मंगलवार तड़के अपने ही घर में कथित तौर पर नींद की गोलियां खिलाने के बाद हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को कार में लादकर थाने लाई।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘संगीता मीणा (34) ने अपने प्रेमी आशीष पांडे (32) के साथ मिलकर अपने पति धनराज मीणा (40) की मंगलवार तड़के दो बजे अपने ही घर में हथौड़े एवं डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी।’’

उन्होंने कहा कि इस महिला ने उसकी हत्या करने से पहले उसे नींद की गोलियां भी खिलाई थी।

भदौरिया ने बताया कि कटारा हिल्स थाना इलाके के सागर गोल्डन पार्क में अपने पति के साथ किराये पर रहने वाली इस महिला का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक कुछ समय पहले उसके पति को लग गई थी।

उन्होंने कहा कि इस महिला के पति ने इसको लेकर पत्नी को कई बार समझाया भी था और दोनों के बीच इसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे।

भदौरिया ने बताया कि अपने पति से छुटकारा पाने के लिए संगीता ने पांडे के साथ मिलकर योजना बनाई और उसे सोमवार-मंगलवार की रात को नींद की गोलियां खिलाई। नींद आने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े एवं डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पहले तो उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि वह पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएंगे तो दोनों आरोपी खुद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शव को एक कार में लेकर कटारा हिल्स पुलिस थाने के बाहर पहुंच गये और पूरी घटना के बारे में पुलिस को बता कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

भदौरिया ने बताया कि इन आरोपियों ने शव को बोरे के अंदर रखा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान