लाइव न्यूज़ :

मप्र : अयोध्या जमीन मामले में कांग्रेस नेता ने अमानत में खयानत की शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:50 IST

Open in App

इंदौर, 15 जून अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनवाने के लिए केंद्र सरकार के गठित ट्रस्ट से संबंधित विवादास्पद जमीन सौदे को लेकर मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके जरिये ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के आरोपों में प्राथमिकी पंजीबद्ध किए जाने की मांग की गई है।

प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि उन्होंने शहर के छत्रीपुरा पुलिस थाने में सोमवार रात यह शिकायत दर्ज कराई।

मिश्रा ने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा राम मंदिर निर्माण परियोजना के लिए जमीन खरीदने में करीब 16 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी की गई। उन्होंने कहा, "इस कृत्य पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान के तहत अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।"

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, "मुझे सनातनी हिन्दू होने पर गर्व है और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मैंने इसी साल 1,000 रुपये का चंदा दिया था।"

इस बीच, छत्रीपुरा थाने के प्रभारी पवन सिंघल ने मिश्रा की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, "वरिष्ठ पुलिस अफसरों से मार्गदर्शन लेने के बाद इस शिकायत पर उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा।"

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने रविवार को आरोप लगाया था कि 18 मार्च को अयोध्या में एक भूखंड का दो करोड़ रुपये में "बैनामा" (विक्रय विलेख या सेल डीड) कराया गया और इसके कुछ मिनटों बाद ही श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह जमीन 18.5 करोड़ रुपये में खरीद ली।

उधर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय इस जमीन सौदे में घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ये इल्जाम राजनीति से प्रेरित हैं और इनका मकसद दुष्प्रचार फैलाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू