लाइव न्यूज़ :

मप्र : प्रेम प्रसंग में युवक पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई, मौत, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 14:07 IST

Open in App

सागर (मप्र), 18 सितंबर मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव में 25 वर्षीय युवक पर कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजन ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने शनिवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात सागर के नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा लहरिया गांव में हुई और इस संबंध में महिला के परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में युवती (23) भी झुलस गई है। सिंह ने बताया कि इस युवती ने दावा किया कि युवक उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आग युवक को ही आग लग गई। युवती का दावा है कि उसके परिवार के सदस्यों ने उन दोनों को बचाने का प्रयास किया।

सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सागर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि युवक ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में कहा कि बृहस्पतिवार रात को युवती ने उसे फोन कर बुलाया था। फिर युवती के चार परिजन ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी।

उन्होंने कहा कि बाद में जब युवक के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सिंह ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

मृतक के परिजन ने युवती के परिवार के मकान को गिराने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम सागर-बीना मार्ग पर चक्काजाम किया। बाद में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समझाने-बुझाने के बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह