लाइव न्यूज़ :

मप्र मानवाधिकार आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:30 IST

Open in App

इंदौर, 23 नवंबर मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने तीन अलग-अलग मामलों में अपने आदेशों की अवहेलना पर मंगलवार को इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस उपमहानिरीक्षक मनीष कपूरिया के खिलाफ यह जमानती वारंट जारी किया और इसके साथ ही, कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा कि उन पर 5,000 रुपये से अधिक रकम का जुर्माना क्यों न लगाया जाए?

उन्होंने कहा कि उन्हें यह आदेश भी दिया गया है कि वह आगामी 15 जनवरी को आयोग के सामने खुद हाजिर होकर अपना स्पष्टीकरण दें।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के एक बुजुर्ग व्यक्ति को उसके बेटे-बहू द्वारा दी जा रही कथित प्रताड़ना और दो अन्य मामलों में आयोग ने कपूरिया से रिपोर्ट तलब की थी लेकिन आयोग द्वारा कई बार स्मरण पत्र भेजे जाने के बावजूद उन्होंने न तो कोई रिपोर्ट सौंपी और न ही कोई जवाब दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस