लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के टीके के ट्रायल के लिये मप्र के गृह मंत्री अनुपयुक्त पाये गये

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:55 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में भारत बायोटेक की कोरोना वायरस टीके का स्वयं पर परीक्षण कराने शुक्रवार को पहुंचे मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इसके लिये अनुपयुक्त बताया गया क्योंकि मिश्रा के परिवार के निकट सदस्य कोरोना संक्रमित हुए थे।

भोपाल के पीपुल्स कॉलेज आफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च सेंटर के कुलसचिव डा अनिल कुमार दीक्षित ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘ मिश्रा को वैक्सीन परीक्षण के लिये अनुपयुक्त पाया गया क्योंकि उनके परिवार के कुछ सदस्यों को कोविड-19 का संक्रमण हो चुका है।’’

दीक्षित ने बताया कि भोपाल में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में 27 नवंबर से टीके का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है और अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु के 56 लोगों को इसकी खुराक दी जा चुकी है।

कॉलेज से बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि वह भारत बायोटेक के टीके के परीक्षण के लिये वॉलींटियर के तौर पर पेश हुए थे और वह समाज के लिये कुछ करना चाहते थे। मिश्रा ने कहा, ‘‘लेकिन मैं इसके लिये फिट नहीं पाया गया क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे