लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती दुधमुंहे की देखभाल के लिए मप्र उच्च न्यायालय ने मां को दी जमानत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:43 IST

Open in App

इंदौर, 12 अप्रैल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय महिला को उसके आठ माह के बुरी तरह बीमार बच्चे की देखभाल के लिए सोमवार को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। खास बात यह है कि महिला की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अवकाश के दिन विशेष तौर पर अदालत बैठी।

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल ने खुशी यादव (23) को 30,000 रुपये की जमानत और इतनी ही राशि के मुचलके पर एक स्थानीय जेल से तुरंत रिहा किए जाने के निर्देश दिए।

एकल पीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अदालत मामले के गुण-दोष पर कोई निर्णायक राय प्रकट नहीं कर रही है। लेकिन महिला का बीमार बच्चा पहले ही अस्पताल में भर्ती है। इसलिए वह आरोपी को जमानत पर जेल से छोड़ा जाना उचित मानती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में खुशी यादव समेत तीन महिलाओं के कथित कब्जे से 29 मार्च को 197 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया था।

यादव के वकील राम बजाड़ गुर्जर ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी मुवक्किल के जेल जाने के बाद उसका आठ माह का दुधमुंहा बालक मां से अलग होने के कारण बीमार हो गया और हालत बिगड़ने पर फिलहाल यह बच्चा एक स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है।

गुर्जर ने कहा, "बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने परामर्श दिया कि उसे अपनी मां के साथ रहना चाहिए ताकि उसकी हालत में सुधार हो सके। लेकिन कोविड-19 की बंदिशों के चलते बच्चे को मां के साथ जेल में रखा जाना मुमकिन नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह