लाइव न्यूज़ :

MP: आंगनबाड़ियों में अंडे बांटने की योजना के विरोध पर कांग्रेसी मंत्री ने कहा, 'महाराष्ट्र में भी बंट रहे अंडे, तो बीजेपी यहीं राजनीति क्यों कर रही है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 10:54 IST

Imarti Devi: मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि मिड-डे मील में अंडे बांटने की योजना का विरोध बीजेपी की राजनीति

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार की आंगनबाड़ियों में अंडे बांटने की योजना का बीजेपी कर रही है विरोधमध्य प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर लगाया राजनीति का आरोप

मध्य प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिड-डे मील में अंडे बांटने की योजना पर विपक्ष के निशाने पर आई कांग्रेस सरकार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह महाराष्ट्र में पहले से ही चल रही ऐसी योजना का विरोध क्यों नहीं करते हैं। 

बीजेपी इसी महीने से लागू हुई मध्य प्रदेश सरकार की आंगनबाड़ियों के मिड-डे मील में अंडे बांटने की योजना का विरोध कर रही है। 

महाराष्ट्र पर सवाल क्यों नहीं उठाती बीजेपी: इमरती देवी 

मध्य प्रदेश की महिला एंव बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा, 'उनकी (बीजेपी) की मुख्य शाखा (संघ) का मुख्यालय महाराष्ट्र में हैं, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र में मिड-डे मील में अंडे बांटने पर सवाल नहीं उठाए हैं। अब वे मध्य प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीति क्यों कर रहे हैं।'

इमरती देवी ने कहा, 'हमने राज्य में मिड-डे मील में अंडों को मेन्यु में शामिल करने से पहले डॉक्टरों की सलाह ली थी। महाराष्ट्र, जहां बीजेपी की सरकार है, में 2016 से ही अंडे बांटे जा रहे हैं।'

बीजेपी कर रही है मिड-डे मील में अंडे बांटने का विरोध

बीजेपी आंगनबाड़ियों में बच्चों को मिड-डे मील में अंडे बांटने की योजना का विरोध करती रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश सरकार की अंडे परोसने की योजना की आलोचना करते हुए कहा था कि हम इस योजना का विरोध करेंगे क्योंकि लोगों की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। 

वहीं एक और बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने इस योजना की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत का जो संस्कार है, सनातक संस्कृति में मांसाहार निषेध है, अगर बचपन से ही हम इसे खाएंगे तो बड़े होकर नरभक्षी न हो जाएं।

मध्य प्रदेश सरकार की ये योजना पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में बच्चों को अंडे बांटने की योजना लागू किए जाने के कुछ महीने बाद आई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे