लाइव न्यूज़ :

वेंटिलेटर पर MP के राज्यपाल लालजी टंडन, लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

By भाषा | Updated: June 16, 2020 15:43 IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन सोमवार से वेंटिलेटर पर हैं।इस बीच एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान उन्हें देखने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। वहां वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटंडन (85) को 11 जून की सुबह सांस लेने में दिक्कत, पेशाब करने में परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ से प्राप्त खबरों के मुताबिक टंडन (85) को वहां चिकित्सा विशेषज्ञों के एक दल की निगरानी में रखा गया है।अधिकारी ने बताया कि चौहान राज्यपाल टंडन से मिलने व उनकी कुशलक्षेम जानने के लिये शीघ्र ही लखनऊ रवाना हुए।

लखनऊः सांस लेने में दिक्कत और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन वेंटिलेटर पर हैं। मेंदाता अस्पताल के निदेशक राकेश कपूर ने मंगलवार को कहा, ‘‘वह (टंडन) कल से वेंटिलेटर पर हैं।’’

टंडन (85) को 11 जून की सुबह सांस लेने में दिक्कत, पेशाब करने में परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा सोमवार शाम जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के कारण उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है। सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और यकृत में समस्याएं पैदा हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने मंगलवार को लखनऊ गए। टंडन अस्वस्थ हैं तथा लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान राज्यपाल टंडन से मिलने व उनकी कुशलक्षेम जानने के लिये शीघ्र ही लखनऊ रवाना हुए।

लखनऊ से प्राप्त खबरों के मुताबिक टंडन (85) को वहां चिकित्सा विशेषज्ञों के एक दल की निगरानी में रखा गया है। टंडन को सांस लेने में तकलीफ और अन्य परेशानी को लेकर 11 जून की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत गंभीर, मगर नियंत्रण में

सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की 'हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में' है। मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक 85 वर्षीय टंडन की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल ने कहा कि टंडन के पेट में हुए रक्तस्राव के लिए उनका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के मुताबिक उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है सोमवार को उनके फेफड़ों, गुर्दे और लिवर में समस्याएं पैदा हुई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहानभोपाललखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है