लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार रामायण पर प्रतियोगिता आयोजित करेगी, विजेताओं को कराई जाएगी अयोध्या की हवाई यात्रा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:32 IST

Open in App

भोपाल, 18 अक्टूबर मध्य प्रदेश सरकार रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगी और इसके विजेताओं को उत्तर प्रदेश के अयोध्या की हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रामायण पर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी

ठाकुर ने रविवार को इंदौर जिले के महू में डॉ. बी.आर आम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, के "प्रस्फुटन" कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के अयोध्या कांड पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर जिले से आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इनमें चार विद्यार्थी और चार सामान्य लोग शामिल रहेंगे।

इस मौके पर ठाकुर ने रामायण के पात्र और भगवान राम की परम भक्त, शबरी पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामायण पर प्रवचन देने वाली विद्वान मंदाकिनी रामकिंकर और अन्य प्रमुख नागरिक भी मौजूद थे।

पिछले महीने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कॉलेजों और विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के कला संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दर्शनशास्त्र के तहत एक वैकल्पिक विषय के रुप में महाकाव्य रामचरितमानस को पेश करने की घोषणा की थी।

मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष के बजट में राम वनगमन पथ के निर्माण की विस्तृत योजना रिपोर्ट बनाने के लिए एक करोड़ रुपए की राशि भी निर्धारित की है। इसमें अयोध्या से निष्कासन के दौरान भगवान राम जिस पथ से गए थे उसपर मध्य प्रदेश में मार्ग निर्माण करने की योजना है।

प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में राम वनगमन पथ योजना शुरू करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा