लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्यों को 31 लाख रुपये की सम्मान निधि देगी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:36 IST

Open in App

भोपाल, सात अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।

इसके साथ ही चौहान ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 31 लाख रुपये की सम्मान निधि देगी।

चौहान ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारी महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। वे भले ही हार गए हों, लेकिन उन्होंने देश का दिल जीत लिया। हमने तय किया है कि इस टीम की सभी सदस्य बेटियों को 31-31 लाख रुपये की निधि से सम्मानित किया जाए। मुझे विश्वास है कि भविष्य में हमारी बेटियां जीतेंगीं।’’

भारतीय टीम शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से हार गई। ओलंपिक में यह अब तक का भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जो पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची।

मुख्यमंत्री चौहान ने नीरज चोपड़ा को भी बधाई दी। चौहान ने कहा, ‘‘ भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने 13 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मैं नीरज के जुनून और जज्बे को प्रणाम करता हूं। सारा देश आज गौरवान्वित है। नीरज ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है, उन्हें बहुत बहुत बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?