लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार खुर्शीद की विवादास्पद किताब पर प्रतिबंध लगाएगी: मिश्रा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:24 IST

Open in App

भोपाल, 12 नवंबर मध्य प्रदेश सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। इस किताब में उन्होंने कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी जिहादी समूहों से की है।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘ हम किताब पर कानूनी विशेषज्ञों की राय लेंगे और मध्य प्रदेश में इसे प्रतिबंधित कराएंगे।’’

उन्होंने अयोध्या फैसले पर किताब ‘‘ सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’’ को लेकर खुर्शीद पर निशाना साधा। इस किताब का विमोचन बुधवार को किया गया।

मिश्रा ने पुस्तक की विवादास्पद सामग्री को लेकर खुर्शीद की आलोचना की और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर हिंदुत्व को निशाना बनाने और बहुसंख्यक समुदाय को विभाजित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये लोग हिंदुत्व को निशाना बनाने और हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह’’, के बाद राहुल गांधी वहां (उस रास्ते पर) सबसे पहले गए । अब सलमान खुर्शीद उसी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।’’

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पहले कहा था कि यह ‘‘महान भारत’’ नहीं बल्कि ‘‘ बदनाम भारत’’ (कोरोना वायरस महामारी के संदर्भ में) है, और अब उनकी पार्टी के सहयोगी खुर्शीद उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में कथित तौर पर लिखा है कि साधु व संतों के लिए जाने जाने वाले सनातन धर्म और खालिस हिंदूवाद (क्लासिकल हिन्दुइज्म) को हिंदुत्व के एक असभ्य रूप द्वारा एक तरफ धकेला जा रहा है, सभी मानदंडों पर यह राजनीतिक संस्करण हाल के वर्षों के आईएसआईएस और बोको हरम जैसे समूहों के जिहादी इस्लाम के जैसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया