लाइव न्यूज़ :

पीएमएवाई लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए मुफ्त रेत प्रदान करेगी मप्र सरकार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:52 IST

Open in App

भोपाल, पांच अक्टूबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी रेत नीति में संशोधन करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों को अपना घर बनाने लिए रेत मुफ्त में मिल सके।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिंगरौली जिले के चितरंगी कस्बे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

चौहान ने कहा, ‘‘ पीएमएवाई के लाभार्थियों को रेत की ऊंची कीमतों के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि पीएमएवाई लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मुफ्त में रेत मिलेगी। इस उद्देश्य के लिए प्रदेश की रेत नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 की सूची में रह गए नामों को शामिल करने के लिए एक और सर्वेक्षण किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना के तहत अधिक से अधिक गरीब परिवारों को अपना घर मिले।

चौहान ने इस मौके पर चितरंगी कस्बे के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। इनमें एक मिनी स्टेडियम, कई सड़कों का निर्माण शामिल है। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 1,663 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नल जल योजना की आधारशिला भी रखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos