लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने कोविड-19 से मरीजों की मौत के असली आंकड़े छिपाए जाने की बात नकारी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:05 IST

Open in App

इंदौर, 27 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 से मरीजों की मौत के वास्तविक आंकड़े छिपाए जाने की बात सिरे से खारिज करते हुए राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि महामारी के घातक प्रकोप से पूरी दुनिया जूझ रही है।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम ही नहीं, कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से मरीजों की मौत के (वास्तविक) आंकड़े क्यों छिपाएगा? यह एक महामारी है। लोग किसी दंगे में नहीं मर रहे हैं। कोविड-19 एक प्राकृतिक आपदा है जो केवल मध्य प्रदेश में नहीं, बल्कि पूरे विश्व में फैली है।"

गृह मंत्री ने यह बात उस सवाल पर कही जिसमें प्रदेश के श्मशानों और कब्रिस्तानों में इन दिनों बड़ी तादाद में शव पहुंचने का हवाला दिया गया था।

मिश्रा ने इस बात से भी इनकार किया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के खतरे को समय रहते भांपने और इसके मुताबिक जरूरी चिकित्सा व्यवस्थाएं करने में राज्य सरकार से बड़ी चूक हुई। उन्होंने कहा, "महामारी की इतनी खतरनाक लहर की किसी भी व्यक्ति को आशंका नहीं थी। अगर इस सिलसिले में मध्यप्रदेश से कोई चूक हुई है, तो बताइए कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान से आखिर कहां चूक हो गई?"

मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के मद्देनजर सूबे की जेलों में बंद 4,500 सजायाफ्ता कैदियों को 60 दिनों के पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, "बिस्तर पर लेटकर ट्वीट करने के अलावा, महामारी की आपदा में कांग्रेस नेताओं का कोई योगदान नहीं है। कमलनाथ जैसे नेता मदद के नाम पर महज जुबानी जमाखर्च के जरिये महामारी के मरीजों के साथ मजाक कर रहे हैं।"

सरकारी अधिकारियों ने सोमवार की स्थिति के हवाले से बताया कि राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 5,11,990 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5,221 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग