लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने 11वीं,12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कीं

By भाषा | Updated: July 24, 2021 15:03 IST

Open in App

भोपाल, 24 जुलाई मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 26 जुलाई से स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की हैं।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में एसओपी जारी की गई हैं। इसके साथ ही कक्षा 9 एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कक्षाएं पांच अगस्त से शुरु होंगी।

उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में दो बार स्कूलों में कक्षाएं होंगी तथा इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि 11वीं के विद्यार्थी मंगलवार और शुक्रवार को स्कूल जाएंगे तथा 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी सोमवार और बृहस्पतिवार को स्कूलों में बुलाए जायेंगे।

अधिकारी ने बताया कि 9वीं कक्षा के विद्यार्थी शनिवार को तथा 10वीं कक्षा के विद्यार्थी बुधवार को स्कूल जायेंगे।

दिशा निर्देशों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सुबह की सभा और तैराकी आदि की अनुमति नहीं दी गई है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की कोविड-19 की जांच जैसे उपाय करने के लिए भी कहा है।

महामारी के चलते मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। प्रदेश में संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमण के मात्र 11 नए मामले सामने आए तथा प्रदेश में शुक्रवार को किसी भी व्यक्ति की इस बीमारी से मौत की सूचना नहीं है।

इस बीच, प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को स्कूल व कॉलेज के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को टीका लगाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस हेतु जिला मुख्यालयों एवं विकासखंड स्तर पर कॉलेजों का चयन कर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आदिवासी कल्याण विभाग सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों और स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड-19 के टीके की पहली व दूसरी खुराक दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos