लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या कम करके बता रही है: माकपा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:50 IST

Open in App

भोपाल, 19 जून मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या को कम करके बता रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से पीड़ितों के परिजनों को उनके घोषित लाभों से वंचित किया जा रहा है।

माकपा के प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह ने शनिवार को प्रेस को जारी बयान में कहा है कि राज्य सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय आयुक्त अभिषेक सिंह की ओर से मृत्यु एवं जन्म प्रमाण जिला पंजीयकों को एक जून को जारी किये गये अपने पत्र क्रमांक 2732/2021 में कहा गया है कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण दर्ज नहीं होना चाहिए।

सिंह ने कहा है कि एक ओर सरकार जनता की संवेदनायें बटोरने के लिए कोरोना वायरस से मृतक परिवारों को एक एक लाख रुपए देने, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी लेने की घोषणाएं कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोविड-19 दर्ज नहीं कर सही दावेदारों को लाभ से वंचित किया जा रहा है।

माकपा नेता ने कहा है कि जाहिर सी बात है कि जब मृत्यु प्रमाण पत्र पर कोरोना का उल्लेख ही नहीं होगा, तो फिर कोरोना पीड़ित परिवारों को सरकारी घोषणाओं का लाभ कैसे मिल पाएगा? उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार जनता के जख्मों पर नमक छिडक़ कर सिर्फ कोरी घोषणाओं से ही अपने विफलताओं को ढकने का असफल प्रयास कर रही है।

सिंह ने प्रदेश सरकार से उक्त आदेश वापस लेने और हर मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण आवश्यक रूप से दर्ज करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान