लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार खाद व अन्य उत्पाद बनाने के लिए गोबर खरीदने की योजना बना रही है : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: November 14, 2021 13:55 IST

Open in App

भोपाल, 14 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार गाय के गोबर को खरीदने पर विचार कर रही है ताकि उससे खाद और अन्य उत्पाद तैयार किए जा सकें।

चौहान ने शनिवार को यहां भारतीय पशु चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित महिला पशु चिकित्सकों के सम्मेलन शक्ति-2021 में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पशुओं की आसान चिकित्सा के लिए 109 नंबर से एम्बुलेंस सुविधा आरंभ की गई है। उद्देश्य यह है कि पशुओं को इलाज के लिए अस्पताल न लाना पड़े। अपितु पशु जहां हैं, एम्बुलेंस से वहीं पहुंच कर उनका इलाज किया जाए।

उन्होंने कहा कि हम गाय का गोबर खरीदने और उससे खाद व अन्य उत्पाद बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इन दिनों गोमूत्र और गोबर का उपयोग करके खाद, कीटनाशक, दवाएं और अन्य कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं।

चौहान ने कहा है कि गौ-पालन छोटे किसानों और पशुपालकों के लिए फायदे का धंधा कैसे बने, इस पर पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों को परिणाम-मूलक कार्य करना चाहिए। दुग्ध उत्पादक पशुओं में अधिक दूध उत्पादन के लिए नस्ल सुधार और पशुओं का आसानी से इलाज हो, ऐसी व्यवस्था करना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने गौ अभ्यारण्य तथा आश्रय स्थल विकसित किए हैं लेकिन बेहतर कामकाज के लिए उन्हें समाज की भागीदारी की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे