लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ऑक्सीजन आपूर्ति करने में जबलपुर को अनदेखा कर रही है : तन्खा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 19:04 IST

Open in App

भोपाल, 25 अप्रैल कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे नए मामलों के बीच मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में जबलपुर को अनदेखा कर रही है।

तन्खा ने इंदौर के साथ अब भोपाल एवं ग्वालियर के लिए भी ऑक्सीजन के खाली टैंकर एयरलिफ्ट कराने के मध्य प्रदेश सरकार के शनिवार के निर्णय संबंधी मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या जबलपुर मध्य प्रदेश में नहीं है?’’

तन्खा जबलपुर के रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में 23 अप्रैल को चिकित्सीय ऑक्सीजन के खत्म हो जाने से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो