लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने दो कर्मचारियों की मौत के बाद दिये कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

By भाषा | Updated: December 15, 2021 12:37 IST

Open in App

भोपाल, 15 दिसंबर मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल में दो दिन पहले एक सीवेज लाइन के मैनहोल की गहराई नापने गये गुजरात की एक कंपनी के एक इंजीनियर सहित दो कर्मचारियों की मौत के मामले में कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मंत्री सिंह ने भोपाल के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है कि सीवेज परियोजना में अंकिता कंस्ट्रक्शन के दो कर्मचारियों की मृत्यु पर भोपाल नगर निगम आयुक्त द्वारा की गई प्राथमिक जाँच में प्रथम दृष्ट्या सुरक्षा मानकों में कमी पायी गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह तथ्य भी सामने आया है कि मृतक श्रमिक नाबालिग था। इससे यह स्पष्ट होता है कि अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा आपराधिक कृत्य किया गया है। अत: घटना की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर अपराध करने तथा नाबालिग श्रमिक को कार्य में रखे जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये।’’

इसके अलावा, उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये देने के निर्देश भोपाल नगर निगम आयुक्त को दिये हैं।

इस कंपनी ने 2018 में सीवेज लाइन बिछाने के लिए भोपाल नगर निगम से अनुबंध किया था।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाऊखेड़ी इलाके में 13 दिसंबर को एक सीवेज लाइन के मैनहोल की गहराई नापने गये अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी के फील्ड इंजीनियर दीपक कुमार सिंह एवं श्रमिक भरत सिंह की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल