लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने अंतरराज्यीय बस संचालन पर प्रतिबंध सात जून तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:48 IST

Open in App

भोपाल, 31 मई मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बसों की आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध को एक सप्ताह और बढ़ाकर सात जून तक कर दिया है।

इससे पहले प्रदेश सरकार ने 23 मई को एक आदेश जारी कर अंतरराज्यीय यात्री बसों के संचालन पर 31 मई तक प्रतिबंध लगाया था।

अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना द्वारा सोमवार को जारी ताजा आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध की अवधि सात जून तक बढ़ा दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय पर्यटक परमिट वाली बसों पर भी लागू होगा।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,205 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,80,030 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 48 और मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,067 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे