लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश संकट: कमलनाथ के समर्थक 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, राहुल गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे उनके आवास 10 जनपथ

By रजनीश | Updated: March 10, 2020 00:53 IST

मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुप्पी तोड़ते हुए जनता पर भरोसा जताया है। उन्होंने सरकार में अस्थिरता पैदा करने के पीछे माफिया की मदद बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत मध्य प्रदेश की जनता का भरोसा और प्यार है।उन्होंने कहा, 'मैं उन ताकतों को सफल नहीं होने दूंगा जो उस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं जिसे मध्य प्रदेश के लोगों ने चुना है।'

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार का संकट गहराता जा रहा है। कई दिनों से उठापठक झेल रही एमपी की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के सामने सरकार बचाने की चुनौती है। दरअसल, पार्टी के करीब 17 विधायक बेंगलुरु जा पहुंचे हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके समर्थक माने जाने वाले 27 विधायकों के फोन बंद हैं। - इस्तीफा देने वाले 16 मंत्रियों में से एक पीसी शर्मा का कहना है कि इस्तीफा इसलिए दिया गया ताकि कैबिनेट का पुनर्गठन किया जा सके और रूठों को मनाया जा सके। -कमलनाथ के समर्थक मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और कमलनाथ ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि, अभी तक कमलनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया है।इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि मैं उन ताकतों को सफल नहीं होने दूंगा जो माफिया की मदद से अस्थिरता पैदा कर रहे हैं।कमलनाथ ने कहा है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत मध्य प्रदेश की जनता का भरोसा और प्यार है। उन्होंने कहा, 'मैं उन ताकतों को सफल नहीं होने दूंगा जो उस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं जिसे मध्य प्रदेश के लोगों ने चुना है।'माना यह जा रहा है कि बीजेपी इस मौके का जल्द ही फायदा उठा सकती है। बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने कहा है कि कोई ऑपरेशन लोटस नहीं है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ असंतोष है। कमलनाथ और कांग्रेस को सीखना चाहिए कि सरकारें कुछ नेताओं के इर्द-गिर्द रहकर नहीं चलाई जा सकतीं। मध्य प्रदेश का विकास सरकार में असंतोष की वजह से रुक गया।'

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया