लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए कार्य बल गठित किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 12:34 IST

Open in App

भोपाल, नौ अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़, वाले इलाकों में लोगों की मदद के लिए अनेक उपायों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की देखरेख के लिए एक कार्यबल का गठन किया है,जिसमें 12 मंत्री शामिल हैं।

रविवार देर शाम जारी एक बयान में चौहान ने कहा कि बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि पिछले सप्ताह उत्तरी मध्य प्रदेश के चंबल-ग्वालियर क्षेत्र में बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। प्रभावित इलाकों से हजारों लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चौहान ने बताया कि वायु सेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बाढ़ प्रभावित जिलों में विभिन्न स्थानों में फंसे 8,900 लोगों को बचाया है वहीं 32,900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने एक कार्य बल का गठन किया है जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री और सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी शामिल हैं। मैं स्वयं, और मंत्रियों तथा अधिकारियों की टीम राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की देखरेख करेगी।’’

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को नियमित राशन के अलावा बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां भी संभव होगा हम प्रभावित परिवारों को आटा उपलब्ध कराएंगे ताकि वे तुरंत अपने भोजन की व्यवस्था कर सकें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, जिन परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं, उन्हें तुरंत 6000 रुपए दिए जा रहे हैं ताकि वे किराए के मकानों में रह सकें।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के बाद प्रदेश सरकार उन लोगों को भी सहायता प्रदान करेगी जिनके घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार बाढ़ में तबाह हुए घरों के निर्माण के लिए भी वित्तीय सहायता की व्यवस्था कर रही है।

उन्होंने कहा कि दुधारू मवेशी खोने वालों को 30 हजार रुपए दिए जाएंगे जबकि अन्य पशुओं के लिए 25 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा बाढ़ से फसल को हुए नुकसान के लिए भी राहत मुहैया कराई जाएगी।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

कमलनाथ ने रविवार रात को कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ जब मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी तो जिलों में सरकार ने कोई इंतजाम क्यों नहीं किया?’’

उन्होंने दावा किया कि राहत के उपाय केवल प्रदेश सरकार की घोषणाओं तक ही सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ राज्य सरकार केवल बचाव कार्य का प्रचार कर रही है और आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos