लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने भोपाल गैस पीड़ितों की विधवाओं के लिए 1000 रुपये की अतिरिक्त पेंशन को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:12 IST

Open in App

भोपाल, 13 जुलाई मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों की विधवाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त पेंशन देने का फैसला किया है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मिश्र ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह राशि भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की विधवाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अतिरिक्त दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले में वित्त विभाग की आपत्ति के बावजूद सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2019 में यह अतिरिक्त पेंशन रोक दी थी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा सरकार ने वर्ष 2013 में यह पेंशन शुरु की थी और अब मौजूदा भाजपा सरकार ने इसे फिर से देने का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए गैर सरकारी संगठन भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा, ‘‘ पिछले एक साल में कई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन इन विधवाओं को अभी तक उनके खाते में एक भी रुपया नहीं मिला है।’’

उन्होंने दावा किया कि गैस त्रासदी पीड़ितों की विधवाओं को दिसंबर 2019 से उनकी पेंशन नहीं मिली है इसलिए उनके बकाया का तुरंत भुगतान करने की आवश्यकता है।

ढींगरा ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की जरूरतों पर समझ की कमी के कारण गैस राहत विभाग की नीति में कोई स्पष्टता नहीं है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के कीटनाशक संयंत्र से दो-तीन दिसंबर 1984 की मध्य रात्रि को मिथाइल आइसोसाइनेट के रिसाव से शहर के 15 हजार से अधिक लोग मारे गए थे और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos