लाइव न्यूज़ :

राज्यों को कोविड-19 टीके मुफ्त देने के प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय की मप्र सरकार ने की सराहना

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:36 IST

Open in App

भोपाल, आठ जून मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों को 21 जून से नि:शुल्क कोविड-19 रोधी टीके मुहैया कराने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

चौहान ने मंगलवार को यहां मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश में टीकाकरण अभियान में एकरूपता और गति आएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के अनुसार 18 से 44 वर्ष आयु समूह का केन्द्र सरकार की ओर से नि:शुल्क टीकाकरण होगा। साथ ही सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान का संचालन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्यों को उनकी जनसंख्या और आवश्यकता के अनुपात में उपलब्धता के आधार पर टीके मिलते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे टीकाकरण का अभियान व्यवस्थित रूप से चलेगा और कार्य में गति भी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य टीके प्राप्त करने के प्रयास कर रहा था। कुछ राज्यों ने वैश्विक निविदाएं जारी कीं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

चौहान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के बिना पूरे देश में टीकाकरण को सुचारु रुप से चलाना संभव नहीं था। इसलिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाना जरूरी है।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपने संबोधन में कहा था कि केंद्र ने टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत खुराकें खरीदने का निर्णय किया है। केंद्र राज्यों को मुफ्त में देने के लिये उनके कोटे की 25 प्रतिशत टीके के खुराकें भी स्वयं खरीदेगा।

मोदी ने कहा कि निजी क्षेत्र के अस्पताल 25 फीसद टीकों की खरीद जारी रख सकते हैं लेकिन वे टीके के निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 150 रुपये सेवा शुल्क से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र