लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने उपचुनाव हारे सिंधिया के समर्थकों को निगमों में अध्यक्ष नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:52 IST

Open in App

भोपाल, 24 दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार ने 25 भाजपा नेताओं को प्रदेश के विभिन्न मंडल और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर शुक्रवार को नियुक्त किया। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सात समर्थक भी शामिल हैं जो विधानसभा उपचुनाव में पराजित हो गए थे।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियुक्तियों की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव हारने वाले नेताओं में इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया, ऐदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, मुन्ना लाल गोयल, रघुराज कंसाना और जसवंत जाटव को विभिन्न निगमों में अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन सात नेताओं में से इमरती देवी, ऐदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया उपचुनाव हारने के समय प्रदेश सरकार में मंत्री थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इमरती देवी को लघु उद्योग निगम, ऐदल सिंह कंसाना को मध्य प्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम, रणवीर जाटव को संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम, गिर्राज दंडोतिया को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम, मुन्ना लाल गोयल को मध्य प्रदेश बीज एवं कृषि विकास निगम, जसवंत जाटव को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम और रघुराज कंसाना को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, शैलेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण मंडल, विनोद गोटिया को मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम और आशुतोष तिवारी को मप्र भवन बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अमिता छपरा को महिला वित्त और विकास निगम का अध्यक्ष, निर्मला बरेला को मप्र एससी/एसटी वित्त विकास निगम का अध्यक्ष तथा जयपाल सिंह चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे