लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने नए जनसंपर्क प्रमुख की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:26 IST

Open in App

भोपाल, 25 दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार ने 1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश के जनसंपर्क विभाग का नया प्रधान सचिव और आयुक्त नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी आदेश के अनुसार,इससे पहले तक तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त के पद पर काम कर रहे सिंह को प्रदेश सरकार ने संचार मंच मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध निदेशक का भी पदभार सौंपा है।

अधिकारी ने बताया कि जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव का पदभार संभाल रहे शिवशेखर शुक्ला को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि 2006 बैच के आईएएस अधिकारी सुदाम पंढरीनाथ खाड़े, जो जनसंपर्क विभाग के आयुक्त थे, अब स्वास्थ्य सेवाओं के आयुक्त और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक का कार्यभार संभालेंगे।

इसके अलावा, 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी, जो स्वास्थ्य सेवाओं और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त थे, को अब तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव सह आयुक्त के रुप में नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह