मप्र : स्वर्णिम विजय मशाल 18 सितंबर को पहुंचेगी महू में
By भाषा | Updated: September 16, 2021 23:26 IST2021-09-16T23:26:44+5:302021-09-16T23:26:44+5:30

मप्र : स्वर्णिम विजय मशाल 18 सितंबर को पहुंचेगी महू में
महू (मप्र), 16 सितंबर वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारत की स्वर्णिम विजय की 50वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए निकाली गयी विजय मशाल 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के महू पहुंचेंगी।
भारतीय सेना द्वारा यहां बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 'स्वर्णिम विजय मशाल' या विजय मशाल को पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्राप्त किया जाएगा और मशाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद पुष्प चक्र अर्पित किये जाएंगे।
इस वर्षगांठ को मनाने के लिए पिछले साल 16 दिसंबर को नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से इस विजय मशाल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।