लाइव न्यूज़ :

मप्र : सीधी में लावारिस मिनी ट्रक में मिला 1.20 करोड़ रूपये का गांजा, जब्त

By भाषा | Updated: September 20, 2021 12:17 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 20 सितंबर मध्य प्रदेश के सीधी जिला मुख्यालय से लगे बटौली गांव मार्ग में पुलिस ने एक लावारिस मिनी ट्रक से 1,214 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत 1.20 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा ने बताया, ‘‘हमने रविवार दोपहर 1,214 किलोग्राम गांजा एक लावारिस मिनी ट्रक से बरामद किया। इसका बाजार मूल्य 1.20 करोड़ रूपये से अधिक आंका गया है। हमने इस मिनी ट्रक को गांजा सहित जब्त किया है। इस मिनी ट्रक की कीमत भी करीब 25 लाख रूपये होगी।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में नमक की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नाकेबंदी की गई और इस मिनी ट्रक को कोतवाली पुलिस ने बटौली मंदिर मार्ग में लावारिस पड़ा देखा।

शर्मा ने बताया कि मिनी ट्रक में चालक या खलासी नहीं मिले। तिरपाल से ढंके वाहन की तलाशी में नमक की बोरियों के बीच में गांजे से भरे बोरे मिले। उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) के तहत मामला दर्ज किया है।

इसी बीच, सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने मादक पदार्थ बरामद करने वाली पुलिस टीम को 10,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos