लाइव न्यूज़ :

मप्र: कांग्रेस विधायक को संबोधित करने की अनुमति नहीं मिलने से राज्यपाल के सामने भड़के

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:34 IST

Open in App

डिंडोरी (मप्र), पांच अक्टूबर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम को मंच से जनता को संबोधित करने की अनुमति नहीं मिलने से वह भड़क उठे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

पटेल अपने दो दिवसीय डिंडोरी जिले के प्रवास के दौरान मंगलवार को बैगाचक क्षेत्र के ग्राम चाड़ा पहुंचे, जहां प्रशासन ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करवाने के लिए राज्यपाल का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पंचायत भवन चाड़ा परिसर में मौजूद कार्यक्रम में राज्यसभा की सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सम्पतिया उइके के संबोधन के बाद राज्यपाल ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन ही किया जा रहा था कि तभी विधायक मरकाम उठे और अपने बाजू में लगे स्पीकर से जनता को संबोधित करने लगे।

इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक और स्पीकर बंद करा दिया, जिसके चलते मरकाम भड़क उठे। मरकाम ने कहा कि जब राज्यसभा सांसद को कार्यक्रम में बोलने का मौका दिया जा सकता है तो उन्हें बोलने का अवसर क्यों नहीं दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया।

इसी बीच, कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विधायक के समर्थन में नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मरकाम को समझाया और उन्हें शांत किया। हालांकि विवाद शांत होने के बाद उन्होंने राज्यपाल के साथ मिलकर योजना के लाभार्थियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

इस मामले को लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन राज्यपाल के चाड़ा रात्रि विश्राम के चलते अधिकारियों से सम्पर्क नहीं हो पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे