लाइव न्यूज़ :

मप्र : ट्रक-कार की भिडंत में एक परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:40 IST

Open in App

सतना (मप्र), 25 नवंबर मध्य प्रदेश के सतना जिले में ट्रक एवं कार की आमने-सामने की भिडंत में एक दंपति एवं उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

यह घटना सतना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जीत नगर इलाके में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमयानी रात में हुई।

मैहर की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी हिमाली सोनी ने बताया कि इस हादसे में सत्यम उपाध्याय (41), पत्नी मनिका (38) और बेटी इशानी (10) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दंपति का बेटा स्नेह (8) बुरी तरह से घायल हो गया था, बृहस्पतिवार सुबह एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

सोनी ने कहा कि भिडंत से कार ट्रक में फंस गई और कुछ दूरी तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई।

उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ, जब यह परिवार सतना से मैहर लौट रहा था। सत्यम की मैहर में मोबाइल की दुकान है।

सोनी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागकर पास में ही झाड़ियों में छिप गया था, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल