लाइव न्यूज़ :

मप्र: सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:04 IST

Open in App

श्योपुर (मप्र), एक जून मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसायकिल सवार दंपति और उनकी दो बेटियों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

श्योपुर (ग्रामीण) के थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार रात को श्योपुर-शिवपुरी मार्ग पर ककरधा गांव के पास चौराहे पर हुआ।

उन्होंने बताया कि बर्धा बछेरी गांव के रहने वाले बजनो आदिवासी (45) पत्नी गुड्डी बाई (40) तथा सात वर्षीय व दो वर्षीय बेटियों के साथ मोटरसायकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी ककरधा चौराहे के पास गोरस गांव की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसायकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति और दोनों बालिकाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र