लाइव न्यूज़ :

मप्र : आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, दो झुलसे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:47 IST

Open in App

नीमच (मप्र), तीन अक्टूबर मध्य प्रदेश के नीचम जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गये।

नीमच के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) एस एल शाक्य ने रविवार को बताया कि ये घटनाएं जिले के लोद एवं जीरन गांवों में शनिवार को घटीं। उन्होंने कहा कि लोद गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है एवं दो लोग घायल हुए हैं, जबकि जीरन गांव में दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें से एक राजस्थान का रहने वाला था।

शाक्य ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां