लाइव न्यूज़ :

मप्र : पिकअप वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: August 11, 2021 00:10 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र), 10 अगस्त मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिस वजह से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। यह हादसा बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर नागलवाड़ी में हुआ।

नागलवाड़ी थाना के प्रभारी यशवंत बड़ोले ने ‘भाषा’ को बताया कि मृतकों की पहचान राजनंदनी (16), किरण सोलंकी (35), दिलीप लाल (20) एवं जतिन डावर (12) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 20 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ोले ने बताया कि मृतक एवं घायल, सभी प्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील के जामनिया और टवलई गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी लोग नागलवाड़ी मंदिर जा रहे थे और वाहन को रिवर्स (पीछे) करते वक्त चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बड़ोले ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट