MP Former minister Arif Aqueel: भोपाल उत्तर सीट से 6 बार चुने गए विधायक, जानिए कौन थे आरिफ अकील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2024 10:55 IST2024-07-29T10:54:20+5:302024-07-29T10:55:26+5:30

MP Former minister Arif Aqueel: 1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भोपाल उत्तर सीट से जीत दर्ज की थी।

MP Former minister Arif Aqueel passes away MLA elected 6 times from Bhopal North seat know who was Arif Akil Senior Congress leader and Madhya Pradesh | MP Former minister Arif Aqueel: भोपाल उत्तर सीट से 6 बार चुने गए विधायक, जानिए कौन थे आरिफ अकील

file photo

HighlightsMP Former minister Arif Aqueel: कांग्रेस में शामिल हो गए थे।MP Former minister Arif Aqueel: कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री थे। MP Former minister Arif Aqueel: दिग्विजय और कमलनाथ ने अकील के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

MP Former minister Arif Aqueel: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील का सोमवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अपने लंबे राजनीतिक करियर में भोपाल उत्तर सीट से छह बार विधायक चुने गए अकील के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। अकील 1990 में पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

1998, 2003, 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भोपाल उत्तर सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, 1993 में वह जनता दल समर्थित उम्मीदवार के रूप में भोपाल उत्तर से चुनाव हार गए थे। अकील पार्टी का एक प्रमुख मुस्लिम चेहरा थे और दिग्विजय सिंह (1996-2003) और कमल नाथ (2018-2020) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री थे। दिग्विजय और कमलनाथ ने अकील के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Web Title: MP Former minister Arif Aqueel passes away MLA elected 6 times from Bhopal North seat know who was Arif Akil Senior Congress leader and Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे