लाइव न्यूज़ :

मप्र: भाजपा के पूर्व सांसद लोकेन्द्र सिंह का निधन

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:45 IST

Open in App

पन्ना (मप्र) 27 जनवरी मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती पन्ना रियासत के राजा एवं भाजपा के पूर्व सांसद लोकेन्द्र सिंह का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी परिवार के एक सदस्य ने बुधवार को दी।

सिंह 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्री हैं।

सिंह के परिवार की सदस्य जीतेश्वरी देवी ने कहा कि सिंह की हालत मंगलवार को अचानक खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार छत्रसाल पार्क स्थित परिवार की श्मशान भूमि में किया गया।

उन्होंने बताया, "वह पिछले छह-सात महीने से बीमार थे और भोपाल व जबलपुर में उनका इलाज चल रहा था।’’

सूत्रों ने बताया कि सिंह पहली बार 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पन्ना से विधायक चुने गए और बाद में 1989 में पन्ना-दमोह लोकसभा सीट से भाजपा सांसद चुने गए।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये और 1993 में एक विधायक निर्वाचित हुए।

उन्होंने बताया कि सिंह के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू