लाइव न्यूज़ :

MP: हुक्का लाउंज बंद कराने सड़क पर उतरे बीजेपी के पूर्व विधायक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 30, 2019 06:07 IST

राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों अपने बेटी के घर से चले जाने के बाद कहा था कि हुक्का लाउंज के जरिए युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह राजधानी भोपाल में हुक्का लाउंज बंद कराने सड़क पर उतर आए.अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक ने प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हुक्का लाउंज बंद कराने की मांग की.

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह राजधानी भोपाल में हुक्का लाउंज बंद कराने सड़क पर उतर आए. अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक ने प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हुक्का लाउंज बंद कराने की मांग की. राजधानी में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने हुक्का लाउंज बंद कराने की मुहिम तेज कर दी है. 

उन्होंने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े को ज्ञापन सौंपकर राजधानी में एक सप्ताह के अंदर हुक्का लाउंज बंद करने की मांग की. पूर्व विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो वे मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर राजधानी में हुक्का लाउंज बंद कराने की मांग करेंगे. इसके बाद भी अगर हुक्का लाउंज बंद नहीं किए गए तो वे जनआंदोलन करेंगे.

उल्लेखनीय है कि राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों अपने बेटी के घर से चले जाने के बाद कहा था कि हुक्का लाउंज के जरिए युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा है. 

उन्होंने इस दौरान इसके खिलाफ जनआंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी थी. सिंह ने बेटी के घर से चले जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं पर लव जेहाद का गंभीर आरोप भी लगाया था. उस समय भी लव जेहाद के पीछे सुरेंद्रनाथ सिंह ने हुक्का लाउंज को जिम्मेदार ठहराया था. सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां