लाइव न्यूज़ :

मप्र : दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:18 IST

Open in App

राजगढ़/पन्ना (मप्र), पांच दिसंबर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और पन्ना जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ये दोनों हादसे शनिवार शाम को हुए।

खिलचीपुर पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप गोलिया ने रविवार को बताया कि राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग खिलचीपुर स्थित शनि मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। गोलिया ने बताया कि हादसे के बाद ट्राले को मौके से जब्त कर लिया गया है और इसका चालक फरार हो गया।

वहीं, पन्ना जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पन्ना जिले के किशानगढ़ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और ट्रैक्टर चालक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग छतरपुर जिले के जटाशंकर धाम से अपने घर लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू