लाइव न्यूज़ :

मप्र : कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर जान से मारने पर नगर परिषद के दो कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:35 IST

Open in App

देवास (मप्र), पांच अक्टूबर मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक कुत्ते को कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर जान से मारने को लेकर खातेगांव नगर परिषद के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर खातेगांव कस्बे में रविवार को हुई कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

खातेगांव नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) अनिल जोशी ने कहा, ‘‘यह पूरा मामला तीन अक्टूबर का है। खातेगांव के त्रिमूर्ति कॉलोनी में एक कुत्ते को लाठियों से पीटने का पता चला था।’’

उन्होंने कहा कि खातेगांव नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों टेमा लोदवाल और चंकी लोदवाल को निजी रूप से लोगों द्वारा वहां पर बुलाया गया था, जिसके बाद दोनों ने कुत्ते पर लाठियां चलाकर यह बर्बरता की और कुत्ते की मौत हो गई।

जोशी ने बताया कि सिम्बा एंड गोपाल एनिमल वेलफेयर सोसाइटी की रूपा पटवर्धन की शिकायत पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ खातेगांव थाने में भादंवि की धारा 429 एवं पशु क्रूरता संरक्षण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जानकारी लगने के बाद मैंने इन दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये दोनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं और सफाई का काम करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos