लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: संजीवनी एक्सप्रेस की सुविधा पर फीस, बीजेपी नेता ने कहा- सरकार गाय से लेगी शुल्क

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2019 04:13 IST

पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव का कहना है कि कई बार कुछ शरारती तत्व फर्जी कॉल कर संजीवनी एक्सप्रेस को बुला लेते हैं, लेकिन मौके पर पहुंचने पर कुछ नहीं मिलता है. इसी के चलते यह फैसला लिया गया है. उनका कहना है कि जहां इमरजेंसी केस होगा, वहां अब भी नि:शुल्क सेवाएं दी जाएंगी.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में पशुओं के लिए चलाई जाने वाली नि:शुल्क संजीवनी एक्सप्रेस को सरकार ने बंद कर दिया है.अब इसके लिए किसानों को पैसे देने पड़ेंगे. प्रदेश सरकार ने संजीवनी एक्सप्रेस के लिए सौ रुपए का शुल्क निर्धारित किया है.

मध्य प्रदेश में पशुओं के लिए चलाई जाने वाली नि:शुल्क संजीवनी एक्सप्रेस को सरकार ने बंद कर दिया है. अब इसके लिए किसानों को पैसे देने पड़ेंगे. प्रदेश सरकार ने संजीवनी एक्सप्रेस के लिए सौ रुपए का शुल्क निर्धारित किया है.

पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव का कहना है कि कई बार कुछ शरारती तत्व फर्जी कॉल कर संजीवनी एक्सप्रेस को बुला लेते हैं, लेकिन मौके पर पहुंचने पर कुछ नहीं मिलता है. इसी के चलते यह फैसला लिया गया है. उनका कहना है कि जहां इमरजेंसी केस होगा, वहां अब भी नि:शुल्क सेवाएं दी जाएंगी.

पिछले साल 2 अक्तूबर को तत्कॉलीन भाजपा सरकार ने पशु संजीवनी योजना की शुरुआत की थी, जिसमें 1962 पर कॉल करके पशुओं के इलाज के लिए संजीवनी एक्सप्रेस को बुलाया जा सकता है. संजीवनी एक्सप्रेस में एक पशु चिकित्सक के साथ- साथ एक सहायक भी तैनात रहता है. जो नि:शुल्क इलाज करते थे, लेकिन अब इसके लिए कॉल करने वाले को सौ रुपए देना पड़ेगा. मध्यप्रदेश में इस समय कुल 1 हजार 313 पशु संजीवनी एक्सप्रेस वाहन चलाए जा रहे हैं.

सरकार गाय से लेगी शुल्क

प्रदेश सरकार द्वारा संजीवनी योजना को बंद किए जाने का विरोध भाजपा ने किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार अब गाय से शुल्क लेगी. उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि गाय से शुल्क लेकर सरकार कैसे खजाना भरेगी. उन्होंने कहा कि संजीवनी योजना बंद करने के फैसले से कांग्रेस का गाय के प्रति प्रेम उजागर हो गया है. पहले कहा था कि 1 हजार गौ शालाएं खोली जाएंगी, गायों को सड़कों पर नहीं घूमने दिया जाएगा, मगर अब भी गायें सड़कों पर घूमती नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह योजना किसानों के हित के लिए चलाई थी, हमारी मांग है कि सरकार इस योजना को फिर से चालू करे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह