लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा, राहुल गांधी के गुरु दिग्विजय सिंह लादेन को ओसामा जी कहते हैं और आतंकवादियों के साथ खड़े होते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 18:25 IST

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर सोमवार को हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने प्रचार के लिये देशद्रोह का सामना कर रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के अलावा और कोई नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय को अपने चुनाव प्रचार के लिये कन्हैया के अलावा कोई और नहीं मिला : शिवराज सिंह चौहानकांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है और देशद्रोहियों का समर्थन करती है। कांग्रेस देशद्रोह निरोधक कानून खत्म करने की बात करती है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर सोमवार को हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने प्रचार के लिये देशद्रोह का सामना कर रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के अलावा और कोई नहीं मिला है।

शिवराज ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की नामांकन रैली में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरु दिग्विजय सिंह ओसामा-बिन-लादेन को ओसामा जी कहते हैं और आतंकवादियों के साथ खड़े होते हैं। उन्हें भोपाल में अपने चुनाव प्रचार के लिये जब कोई और नहीं मिला, तो वह कन्हैया कुमार को बुला रहे हैं जिन पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है।" सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है और देशद्रोहियों का समर्थन करती है। कांग्रेस देशद्रोह निरोधक कानून खत्म करने की बात करती है।"

भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुकाबला कर रहे दिग्विजय ने रविवार सुबह इस बात को खुद सार्वजनिक किया था कि कन्हैया कुमार आठ और नौ मई को उनके चुनाव प्रचार के लिये भोपाल पहुंचेंगे। कुमार इस बार बिहार की बेगूसराय सीट से भाकपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े हैं।

शिवराज ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगातार गलतबयानी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, "राहुल को "चौकीदार चोर है" वाले अपने बयान को लेकर उच्चतम न्यायालय से माफी मांगनी पड़ी है। आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिये। मुझे लगता है कि कांग्रेस को खत्म करने का काम राहुल के हाथों ही संपन्न होगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री पद के लिये नरेंद्र मोदी के मुकाबले कोई चुनावी चेहरा ही नहीं है। किसान कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर कांग्रेस के चुनावी वचनों पर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए कहा शिवराज ने कहा कि सूबे की सत्ता में 15 साल बाद लौटी कांग्रेस ये वादे निभाने में नाकाम रही है।

उन्होंने तंज किया, "कमलनाथ सरकार बेरोजगार युवाओं को ढोर (पशु) चराने और बैंड बजाने का प्रशिक्षण देना चाहती है। बाद में यह सरकार युवाओं से कहेगी कि (रोजगार के लिये) बंदर नचाओ और बिच्छू पकड़ लाओ।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019शिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहकमलनाथइंदौरसुमित्रा महाजनराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील