लाइव न्यूज़ :

मप्र : पीडब्ल्यूडी के सहायक इंजीनियर के घर ईओडब्ल्यू का छापा, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:02 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), नौ जुलाई मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक इंजीनियर के ग्वालियर स्थित परिसरों पर छापा मारकर 3.5 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर एवं करोड़ों रुपये की आय से अधिक संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए।

ईओडब्ल्यू के पुलिस उपाधीक्षक सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के ग्वालियर में पदस्थ सहायक यंत्री रविन्द्र सिंह कुशवाह (56) के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं।

उन्होंने कहा कि विभाग ने शिकायतों की जांच की और तथ्यों को सही पाने के बाद अदालत से तलाशी वारंट जारी कराया तथा आज सुबह उसके डीबी सिटी एवं नाका चंद्रवदनी स्थित मकानों पर एक साथ छापेमारी की।

चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती तलाशी में कुशवाह के डीबी सिटी एवं नाका चंद्रवदनी स्थित मकानों के अलावा ग्वालियर एवं भोपाल शहरों के साथ डबरा में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक कई संपत्तियां होने के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा उसके घर से 3.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले हैं।

उन्होंने कहा कि उसके घर से बैंक एकाउंट संबंधी व अन्य दस्तावेज भी मिले हैं और तलाशी व जांच का काम अभी भी जारी है।

चतुर्वेदी ने बताया कि डीबी सिटी के जिस मकान में कुशवाह रहता है, उसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि जब कुशवाह 1992 में पीडब्ल्यूडी से जुड़ा, तब से उसे करीब 90 लाख रुपये कुल वेतन मिला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा