लाइव न्यूज़ :

मप्र : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों को मिला है एक सप्ताह का आराम, की जा रही है खातिरदारी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 11:19 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित मशहूर बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में हाथियों के लिए एक सप्ताह का ‘रिजुविनेशन कैंप’ लगाया गया है जिसमें इस उद्यान में बारहों महीने सेवा देने वाले 14 हाथियों को एक सप्ताह का आराम मिला है और उनकी खूब खातिरदारी जा रही है। बांधवगढ़ के उप वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पन्द्रे ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार से बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के ताला इलाके में शुरू हुए इस कैंप को ‘हाथी महोत्सव’ के नाम से जाना जाता है और इस दौरान सुबह से ही हाथियों को नहलाना, तेल से मालिश कर उन्हें चंदन का लेप लगाकर लाल सिन्दूर से सजाया भी जाता है, इसके बाद उन्हें कतार में खड़ा कर उनके मन पसंद फल, नारियल, गुड़, गन्ना, केला, सेब और शहद लगाकर रोटी खिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि इन हाथियों से साल भर तो काम लिया जाता है, मगर हाथी महोत्सव के सात दिनों तक इनसे कोई काम नहीं लिया जाता है। पन्द्रे ने बताया कि यह कैंप 10 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह कैंप हर साल एक बार लगता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन हाथियों का प्रमुख उपयोग वन्यप्राणियों की सुरक्षा, गश्ती, बाघ उपचार आदि कार्य में किया जाता है। पन्द्रे ने बताया कि ऐसे कैंप के आयोजन से एक ओर जहां हाथियों में नई ऊर्जा का संचार होता है एवं उन्हें मानसिक आराम मिलता है, वहीं इन सामाजिक प्राणियों को एक साथ समय बिताने का अनोखा अवसर भी प्राप्त होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया