लाइव न्यूज़ :

MP Elections: कब जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची? कमलनाथ ने बताई तारीख

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 13, 2023 16:20 IST

कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई है और हम 15 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का घोषणा हो चुकी हैकांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुईउम्मीदवारों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी

Madhya pradesh election 2023: मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों का घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी कर दी हैं। बीजेपी अब तक 136 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई है और  हम 15 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर देंगे। 

बता दें कि चुनावों को लेकर 13 अक्टूबर को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बेहद आक्रोशित है, BJP सरकार के कई घोटाले सामने आ रहे हैं। आज ही मध्य प्रदेश में 10 करोड़ का आदिवासी घोटाला सामने आया है। 

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, "मध्य प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्गों को कुछ ही दिनों में न्याय मिलने वाला है। पिछले 18 वर्ष के भाजपाई अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचारी कुशासन पर पूर्ण विराम लगेगा। इस बार जनता मध्य प्रदेश में पिछले दरवाज़े से अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार नहीं बनने देगी। इस बार दग़ाबाज़ों को करारा जवाब मिलेगा। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। आज मध्य प्रदेश के विषय में केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।"

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी ने कई सांसदों को टिकट दिया है और मंत्रियों को भी मैदान में उतारा है।  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसBJPKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब