लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया मां की गाली देने का आरोप, कहा- मुझसे मुकाबला करने की हिम्मत नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 24, 2018 13:41 IST

PM Narendra Modi in Chattarpur, MP: मध्य प्रदेश चुनावः छतरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ के कसीदे पढ़े।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर ओछी राजनीति करते हुए मां की गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं रही तो अब कांग्रेस के लोग मोदी की मां को गाली दे रहें है। पिछले 18 साल से सीना तान के मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गयी है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लायी है। बता दें कि वो मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर छतरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा। प्रचार में सिर्फ तीन दिन का समय शेष है इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं।

छतरपुर रैली में पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बातेंः-

- मध्य प्रदेश की जनता राज्य में आए बदलाव की साक्षी है और ये बदलाव ना तो राजा लाए हैं, ना ही महाराजा लाए हैं ये बदलाव तो शिवराज लाए हैं।

- देश के सवा सौ करोड़ हमारे हाईकमान है, हमारी सरकार किसी मैडम के रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार नहीं है। हाथ में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों के दिमाग कंफ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है।

- कांग्रेस पार्टी की मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं रही तो अब कांग्रेस के लोग मोदी की मां को गाली दे रहें है। पिछले 18 साल से सीना तान के मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गयी है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लायी है।

- कांग्रेस पार्टी अगर सोच रही है कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जायेगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी जितनी गाली मामा शिवराज को देगी उतना ही जवाब मध्य प्रदेश के उनके भांजे और भांजी देने वाले हैं।

- नोटों की हेराफेरी में जिन लोगों को जमानत पर घूमना पड़ रहा है वो आज तिलमिलाए घूम रहें है।

- अच्छा होता शिवराज जी को गाली देने से पहले कांग्रेस के नामदार ने अपने क्वात्रोची मामा को याद कर लिया होता जिसको आपके पापा ने बोफोर्स घोटाले में हिन्दुस्तान की सुरक्षा के लिए आवंटित धन को चुराने का परमिट दिया था।

- नामदार भोपाल गैस कांड में हजारों लोगों की मौत के गुनहगार अपने मामा एंडरसन को भी याद कर लेते जिनको आपके पापा ने स्पेशल विमान से रातों रात भारत से अमेरिका भेज दिया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं