लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी संग बैठकर सिंधिया-कमलनाथ ने अपने इस दिग्गज नेता को फंसाने के लिए बनाई थी योजना?

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 10, 2018 18:02 IST

Open in App

चलिए, चुनावी सियासत का शतरंज बिछ चुका है. चालें शुरू हो गई हैं. प्यादे मैदान में हैं. कौन किसको मात देगा, किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, कौन वजीर बनेगा और सत्ता सिंहासन किसके पास होगा? यह सब 11 दिसंबर को मालूम चलेगा, लेकिन एक बात जरूर है कि राजनीति में जो दिखता है, वो होता नहीं. होता वह है, जो दिखता नहीं. खास कर कांग्रेस में.

कांग्रेस के सूबेदारों ने मिलकर निमाड़ के सियासी सूबेदार को निपटा दिया. हुआ यूं कि अरुण यादव लगातार बड़े वचन कहे जा रहे थे. जब कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी के साथ बैठे हुए थे तब यादव कह उठे कि कहीं से भी लड़ा दो किला फतह कर लूंगा.

वैसे भी वे निमाड़ से अपने गृहग्राम के पास वाली सीट लड़ने के लिए मांग रहे थे. बस क्या था, सभी ने मिलकर उन्हें बुधनी से लड़ा दिया. अब यादव परेशान हैं कि न घर उनके पास और न ही घाट. अब सोच रहे हैं कि क्यों अपने बोल वचन पर काबू नहीं रख सके.

राजनीति में अभी आए युवा नेता डॉ. आनंद राय इस गुमान में सीना फुलाए घूम रहे थे कि उनका टिकट तो इंदौर की पांच नंबर विधानसभा से पक्का है. डॉक्टर साहब का रुख भी विधायक की तरह हो गया था. वे कहते फिर रहे थे कि जीत तो उनकी ही होगी.

10 हजार युवाओं की फौज उनके पास है. दीपक बाबरिया और विवेक तन्खा का फोन आ गया है. एक महीने बाद सदन में दिखूंगा. टिकट मिलने के उत्साह में डॉक्टर साहब ने अपनी सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे आए. साथ ही एक महीने की सैलरी भी जमा कर आए. जब कांग्रेस की आखिरी सूची गुरुवार रात को आई तो डॉक्टर साहब के तोते उड़े हुए थे.

नाम गायब था. पार्टी ने पांच नंबर से पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया. मालवा में एक कहावत है कि 'जिको नाम पहले चलो, वो ग्यों.' यही उनके साथ भी हुआ. अब कौन बताए कि राजनीति जैसी दिखती है, वैसी है नहीं और जो कहा जाता है , वह होता नहीं डॉक्टर साहब.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया