लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर सक्रिय हुए अधिकारी, BJP ने कांग्रेस को घेरने के बनाई रणनीति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 15, 2018 05:18 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई सरकार बनने पर 10 दिन में किसान कर्ज माफी करने की घोषणा पर अमल करने की तैयारी में कांग्रेस नेताओं के अलावा सरकार के अधिकारियों ने सक्रियता दिखानी शुरु कर दी है.

Open in App

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री के नाम पर कमलनाथ की मोहर लगने के साथ ही अधिकारियों ने अब कांग्रेस के वचन पत्र में किसान कर्ज माफी को लेकर सक्रियता दिखानी तेज कर दी है. मुख्य सचिव बी.पी.सिंह ने भी कृषि विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा कर जानकारी मांगी है. वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी तेज कर दी है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई सरकार बनने पर 10 दिन में किसान कर्ज माफी करने की घोषणा पर अमल करने की तैयारी में कांग्रेस नेताओं के अलावा सरकार के अधिकारियों ने सक्रियता दिखानी शुरु कर दी है. कांग्रेस की ओर से समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा कर कहा कि कांग्रेस की यह घोषणा कांग्रेस मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पूरा होगी. इसके अलावा मुख्य सचिव बी.पी. सिंह ने कृषि और वित्त विभाग के अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर चर्चा कर जानकारी मांगी है.

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के किसानों के ऊपर सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण विकास बैंक और निजी बैंकों का 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज है. इसमें 56 हजार करोड़ रुपए का कर्ज 41 लाख किसानों ने लिया है. वहीं, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए डूबत कर्ज (एनपीए) है. 

कर्जमाफी के लिए फिलहाल जिस फार्मूले पर मंथन हो रहा है, उसमें डूबत कर्ज को माफ करने के साथ नियमित कर्ज पर लगभग 25 हजार रुपए प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसमें किसानों द्वारा ट्रैक्टर, कुआं सहित अन्य उपकरणों के लिए कर्ज लिया गया है, तो उसे कर्जमाफी के दायरे में नहीं लिया जाएगा. सिर्फ कृषि ( खेती ) हेतु लिए गए कर्ज पर माफी मिलेगी.

कर्जमाफी के मद्देनजर सभी बैंकों से सहकारिता विभाग ने कर्जदार किसानों और कर्ज राशि का ब्योरा मांगा है. इसके लिए सहकारी बैंकों को सहकारिता विभाग की ओर से एक प्रपत्र भेजा गया है, इसमें किसानों के ऊपर मौजूदा और कालातीत ( पुराने ) कर्ज की जानकारी बैंकों को देनी होंगी.

नहीं हुआ कर्ज माफ तो सड़क पर उतरेंगे

कृषि मंत्री रहे गौरीशंकर बिसेन ने अब कांग्रेस की इस घोषणा पर उसे घेरते हुए चेतावनी दी है कि अगर कांग्रेस ने अपनी घोषणा पर अमल नहीं किया और 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो भाजपा सड़क पर उतरेगी. बिसने ने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने के साथ ही अपना वचन निभाना चाहिए. वहीं इस मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस को अब अपना वादा पूरा करना चाहिए. भाजपा की ओर से इस बात की तैयारी की जा रही है कि अगर कांग्रेस इस वचन को पूरा नहीं करती है तो वह किसानों के बीच इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह